Table of Contents

Enquire Form
Recent Posts

देहरादून में Computer Engineering के लिए सर्वश्रेष्ठ 5 कॉलेज

Computer Engineering College, Dehradun

देहरादून के 5 बेस्ट Computer Engineering कॉलेज के बारे में जानने से पहले आपको कंप्यूटर इंजीनियरिंग क्या है? इंजीनियरिंग करने के बाद छात्रों के लिए क्या करियर स्कोप उप्लब्ध हैं? छात्रों को कितना एवेरेज पैकेज मिलता हैं? जानना होगा।

कंप्यूटर इंजीनियरिंग क्या है?

Computer Engineering इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस की एक शाखा है जो कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर विकसित करने के लिए आवश्यक कंप्यूटर विज्ञान और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग के कई क्षेत्रों को एकीकृत करती है। कुछ विश्वविद्यालयों में कंप्यूटर इंजीनियरिंग को कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग के रूप में जाना जाता है।

कंप्यूटर इंजीनियरिंग करने के बाद छात्रों के लिए क्या करियर स्कोप उप्लब्ध हैं? 

अगर बात करें कंप्यूटर इंजीनियरिंग अर्थात कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के छात्रों के शुरुआती सैलरी की तो वह भी औसतन 5 से 10 लाख तक मिल जाता है। और जैसा कि हमने पिछले लेख में बताया है के आने वाले 5 सालों में इसकी और भी लोकप्रियता बढ़ने वाली है तो यह अनुमान लगाया जा सकता है की 10 से 15 और 20 लाख तक की भी औसत सैलरी मिल सकती है।

https://topcareerstudy.com/hi/best-colleges-in-meerut-for-biomedical-engineering/

तो आईए जानते हैं देहरादून में कंप्यूटर इंजीनियरिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ 5 कॉलेजों की सूची में कौन कौन से कॉलेज शामिल है-

  1. BFIT Dehradun
  2. JB Institute of Technology (JBIT), Dehradun
  3. Tula’s Institute Dehradun
  4. Dev Bhoomi Uttarakhand University (DBUU)
  5. Graphic Era University

1. BFIT Dehradun

BFIT देहरादून की स्थापना 2005 में उत्तराखंड राज्य में हुई थी। संस्थान को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) द्वारा अनुमोदित किया गया है। यह NAAC और UGC द्वारा मान्यता प्राप्त है। BFIT हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, पौडी गढ़वाल से एफिलिएटेड है। कैम्पस 4.12 एकड़ में फैला हुआ है। यहां लड़के व लड़कियों के लिए अलग अलग हॉस्टल, लाइब्रेरी, अस्पताल, स्पोर्ट्स, जिम, WiFi, कैफेटेरिया, ऑडिटोरियम, गेस्ट रूम, ट्रांस्पोर्ट आदि जैसी सारी सुविधाएं मिल जाती हैं।

BFIT इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर एप्लिकेशन, पत्रकारिता, आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज और साइंस के क्षेत्र में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज प्रदान करता है। BFIT के पास अपना प्लेसमेंट सेल है जो रोजगार परामर्श प्रदान करता है और छात्रों को शीर्ष प्रतिष्ठित कंपनियों में सर्वोत्तम नौकरी के अवसर सुनिश्चित करता है। यहां के पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश नीति और प्रक्रिया “पहले आओ पहले पाओ” के आधार पर संचालित होती है। 

सीटें: 60

कोर्स अवधि: 4 वर्ष

कुल फीस: 3.79 लाख

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया: 12th in Science (PCM) with 45%

2. JB Institute of Technology (JBIT), Dehradun

JB इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी देहरादून की स्थापना वर्ष 2009 में हुई थी। यह संस्थान वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय, देहरादून से एफिलिएटेड है। JBIT देहरादून इंजीनियरिंग और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में फुल टाइम डिप्लोमा, अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज प्रदान करता है। 25 एकड़ का कैम्पस है जिसमें एकेडमिक से लेकर हॉस्टल, लाइब्रेरी, अस्पताल, स्पोर्ट्स, जिम, WiFi, कैफेटेरिया, ऑडिटोरियम, गेस्ट रूम, ट्रांस्पोर्ट, बैंक और एटीएम आदि जैसी सारी सुविधाएं मौजुद हैं।

JB इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को ASSOCHAM द्वारा “उत्तर भारत में सर्वश्रेष्ठ आगामी इंजीनियरिंग कॉलेज” और CMAI और उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा “उत्तराखंड में उत्कृष्ट उभरते तकनीकी संस्थान” के रूप में सम्मानित किया गया है।

प्रवेश परिक्षा: JEE-Main, UKSEE, GATE, Uttarakhand JEEP

कोर्स अवधि: 4 वर्ष

कुल फीस: 2.48 लाख

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया: 12th in Science (PCM) with 45%

https://www.jbitdoon.com/

Web: महिलाएं कम पैसा लगाकर करें इस बिजनेस की शुरुआत, महीने के कमाएं 50 -60 हजार रूपए

3. Tula’s Institute Dehradun

तुला इंस्टीट्यूट देहरादून की स्थापना वर्ष 2006 में ऋषभ एजुकेशनल ट्रस्ट के तहत की गई थी। संस्थान उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय और श्री देव सुमन विश्वविद्यालय से एफिलिएटेड है। Tula’s देहरादून को  AICTE, Ministry of HRD और Government of India द्वारा अप्रूव्ड किया गया है। NAAC ने इसे A+ दिया है।
संस्थान के पास 22 एकड़ का खूबसूरत इंफ्रास्ट्रक्चर है और इसमें 150 से ज्यादा फैकल्टी मेंबर्स हैं और 2100 छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रमों के लिए संस्थान के अंदर नामांकन किया है। TULA’S वेल इक्यूपाइड लैबोरेटरीज, कंप्यूटर सेंटर,  स्पेसियस एण्ड वेल फर्निश्ड क्लासरूम, सेमिनार हॉल्स लाइब्रेरिज, वर्कशॉप और ऑडिटोरियम्स सहित विभिन्न प्रकार की बुनियादी सुविधाएं प्रदान करता है।

प्रवेश परिक्षा: JEE-Main, UKSEE, GATE, Uttarakhand JEEP

कोर्स अवधि: 4 वर्ष

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया: 12th in Science (PCM) with 45%

4. Dev Bhoomi Uttarakhand University (DBUU)

देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय एक गैर-लाभकारी, स्व-शासित संगठन है जो मुख्य रूप से उद्योग के लिए तैयार व्यक्तियों को प्रशिक्षित करने के लिए डिज़ाइन किए गए अद्वितीय और उन्नत शैक्षणिक मॉडल प्रदान करता है। 2005 में अपनी स्थापना के बाद से यह विश्वविद्यालय भारत के शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों में से एक बन गया है। देहरादून में सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय के रूप में DBUU, 21वीं सदी से आधुनिकता के साथ सांस्कृतिक विविधता और विरासत कैसे सह-अस्तित्व में है, इसका एक आदर्श उदाहरण है। 

42 एकड़ के प्रॉपर इंफ्रास्ट्रक्चर वाले DBUU द्वारा प्रस्तावित B.Tech इन कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। कम्प्यूटेशनल टेक्निक्स और टेक्नोलॉजीज के अभ्यास के माध्यम से, कार्यक्रम छात्रों को आगे उन्नत अध्ययन करने या उद्यमिता अपनाने के लिए तैयार करता है।

प्रवेश परिक्षा: CUET

कोर्स अवधि: 4 वर्ष

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया: 12th in Science (PCM) with 45%

https://www.dbuu.ac.in/

https://topcareerstudy.com/engineering-courses-in-india-that-charges-highest-fees/

5. Graphic Era University

ग्राफिक एरा की स्थापना 1993 में डॉ. कमल घनशाला द्वारा की गई थी और इसकी शुरुआत कोर इंजीनियरिंग और एलाइड साइंस में अंडर ग्रेजुएट कार्यक्रमों के साथ हुई थी। यह देहरादून, उत्तराखंड में स्थित है। 2008 में संस्थान को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया गया। 2022 में ग्राफिक एरा को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा ‘A+’ ग्रेड से मान्यता दी गई।

प्रवेश परिक्षा: JEE-Main

कोर्स अवधि: 4 वर्ष

कुल फीस: 16.74 लाख

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया: 12th in Science (PCM) with 45%

हम आशा करते हैं कि अब आपको इस लेख में देहरादून के टॉप कंप्यूटर  इंजीनियरिंग कॉलेज और कंप्यूटर इंजीनियरिंग से संबंधित सारी जानकारी मिल गई होंगी। करियर से जुड़ी जानकारी के लिए हमारे YouTube Channel “Top Career Study” को अभी subscribe करें। B.Tech या MBA में एडमिशन के लिए आप हमारे टॉप कैरियर स्टडी की टीम से 8383895094 पर कॉन्टैक्ट कर फ्री काउन्सलिंग भी ले सकते हैं। वेबसाइट की सभी सूचनाओं से अप-टू-डेट रहने के लिए आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
WhatsApp

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *